स्वच्छता ही सेवा अभियान:बच्चों ने सीखा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की शपथ

Sep 29, 2026 - 19:03
0
स्वच्छता ही सेवा अभियान:बच्चों ने सीखा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की शपथ
बरेली जनपद के नवाबगंज क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल बढ़ेपुरा में इको क्लब के तहत 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के प्रति जागरूक करते हुए कचरे के सही निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान के दौरान बच्चों को नीले, काले, लाल और हरे डस्टबिन के सही उपयोग के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में मौजूद कचरे की पहचान कर उसे निर्धारित डस्टबिन में डालकर कचरा पृथक्करण (Waste Segregation) का व्यावहारिक अभ्यास किया। इसके साथ ही, छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ पर्यावरण विषय पर आयोजित पोस्टर निर्माण और नारा लेखन प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह जागरूकता कार्यक्रम प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत के दिशा-निर्देशन और इको क्लब प्रभारी व सहायक अध्यापिका भावना की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अपने आस-पास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय परिसर में अलग-अलग रंगों के कूड़ेदान रखवाए गए हैं। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User