घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार का इनाम:बलिया में डीएम ने दिए निर्देश, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में फैसला

Sep 29, 2026 - 19:03
0
घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार का इनाम:बलिया में डीएम ने दिए निर्देश, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में फैसला
बलिया में मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें दुर्घटनाएं रोकने और घायलों को तुरंत इलाज के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलता है। उन्होंने इस योजना का व्यापक प्रचार करने को कहा, ताकि ज्यादा लोग मदद के लिए आगे आएं और घायलों की जान बचाई जा सके। डीएम ने स्कूल बसों की नियमित जांच पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना फिटनेस जांच के कोई भी स्कूल बस न चले और चालकों की आंखों की जांच भी हो। कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम और राहवीर योजना की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने को कहा गया। सड़क सौंदर्यीकरण पर भी जोर देते हुए डिवाइडरों पर पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User