सवर्ण स्वाभिमान मंच ने आरक्षण में बदलाव की मांग की:गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट पर 3 घंटे का मौन व्रत रखकर प्रदर्शन किया

Oct 02, 2026 - 17:31
0
सवर्ण स्वाभिमान मंच ने आरक्षण में बदलाव की मांग की:गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट पर 3 घंटे का मौन व्रत रखकर प्रदर्शन किया
ग्रेटर नोएडा में सवर्ण स्वाभिमान मंच ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती पर विरोध प्रदर्शन किया। मंच ने आरक्षण और SC/ST एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर तीन घंटे का मौन व्रत रखा। यह मौन व्रत शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने साफ संदेश दिया कि सरकार को इन कानूनों में बदलाव करना होगा, क्योंकि इनकी वजह से समाज में अव्यवस्था फैल रही है। सवर्ण स्वाभिमान मंच के संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और अगर सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो वे आगे बड़ा आंदोलन करेंगे। शर्मा ने कहा कि ये कानून समाज में अलगाव पैदा कर रहे हैं। मंच ने आगे की रणनीति तैयार कर ली है और यूजीसी को लेकर अपना विरोध जारी रखेगा। मौन व्रत के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User