स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामकिशन शर्मा 101 साल के हुए:मथुरा में अभिनंदन समारोह, भारत रत्न देने की मांग उठी

Sep 27, 2026 - 20:47
0
स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामकिशन शर्मा 101 साल के हुए:मथुरा में अभिनंदन समारोह, भारत रत्न देने की मांग उठी
पड़ोसी राज्य राजस्थान के भरतपुर से सांसद एवं कई बार विधायक रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामकिशन शर्मा ने जीवन के 101 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में रविवार शाम 4 बजे से 7 बजे तक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उनके स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व विधायक पंडित हुकुमचंद तिवारी, पंडित गुरुदेव शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने पंडित रामकिशन शर्मा के लंबे सार्वजनिक जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में उनका विशेष प्रभाव रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी उनके लंबे समय से संबंध रहे हैं। विशेष अतिथि मंडेला सम्मान प्राप्त समाजवादी चिंतक एवं संवैधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान के सदस्य दीपक मिश्रा ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया के साथ देश के लिए आंदोलनों में पंडित रामकिशन शर्मा की भूमिका और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मुख्य अतिथि पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि पंडित रामकिशन शर्मा के योगदान को देखते हुए सभी लोग एकजुट होकर भारत सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन देश और समाज के लिए समर्पित रहा है। समारोह की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजेंद्र केसरिया ने की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में पंडित रामकिशन शर्मा द्वारा दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर अशोक चकलेश्वर, बिट्टू भैया, कुंवर नरेंद्र सिंह, जगदीश कौशिक, पन्ना लाल गौतम, मुकेश धनगर, अबरार हुसैन, पंडित हुकुमचंद तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पंडित गुरुदेव शर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User