दसलक्षण के बाद निकली भव्य रथयात्रा, क्षमावाणी पर मांगी क्षमा:जयकारों के बीच निकले भगवान महावीर, व्रतियों और सांस्कृतिक प्रतिभाओं का सम्मान
मैनपुरी के कुरावली नगर में रविवार दोपहर 1 बजे से दसलक्षण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी पर्व और वार्षिक रथयात्रा निकाली गई। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा में सैकड़ों जैन श्रद्धालु शामिल हुए। जैन भजनों और भगवान महावीर के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ रथयात्रा में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। मन, वचन और काया से हुई भूलों के लिए मांगी क्षमा क्षमावाणी पर्व पर जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे से मन, वचन और काया से हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी। बाल ब्रह्मचारिणी चंद्रप्रभा दीदी और संध्या दीदी के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम हुए। दसलक्षण महापर्व के दौरान 10 दिनों तक मंदिर में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए गए थे। व्रतियों और बच्चों को किया सम्मानित दसलक्षण महापर्व के दौरान व्रत रखने वाले व्रतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को जैन समाज कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। रथयात्रा में समाज के लोगों ने विभिन्न धार्मिक पात्रों के रूप में भी हिस्सा लिया। सदर बाजार से होकर मंदिर पहुंची रथयात्रा जैन भवन में धार्मिक कार्यक्रमों के बाद रथयात्रा सदर बाजार होते हुए वापस श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। यहां भगवान को विधि-विधान के साथ पुनः विराजमान किया गया। शाम करीब 6 बजे धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद आयोजन में संरक्षक गिरीश जैन, सुभाष जैन, अध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री अभिषेक जैन, कोषाध्यक्ष अखिल जैन, निरीक्षक राजीव जैन, ज्ञायक जैन, सुनील जैन, संदीप जैन, अजय जैन, अवनीश जैन, अंकित जैन, सचिन जैन, आरोही जैन, नीलम जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)