एमएलसी चुनाव के लिए तैयार हुआ मंडलायुक्त कार्यालय:29 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक होंगे नामांकन, मंडलायुक्त कोर्ट में जमा होंगे नामांकन पत्र

Sep 27, 2026 - 20:47
0
एमएलसी चुनाव के लिए तैयार हुआ मंडलायुक्त कार्यालय:29 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक होंगे नामांकन, मंडलायुक्त कोर्ट में जमा होंगे नामांकन पत्र
मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र समेत उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार 29 सितंबर से शुरू हो जाएगी। नामांकन शुरू होने से पहले रविवार को मेरठ में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दीं। मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में नामांकन के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। नामांकन मंडलायुक्त न्यायालय में होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्यालय परिसर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित मार्ग से ही प्रवेश की व्यवस्था की जा रही है। नामांकन पत्र मेरठ मंडल के कमिश्नर एवं निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। निर्वाचन आयोग उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन नामांकन और संबंधित सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है। यह रहेगी नामांकन से नतीजे तक की प्रक्रिया - 29 सितंबर यानि मंगलवार से प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। - नामांकन दाखिल करने के लिए 6 अक्टूबर अंतिम दिन रहेगा। इसके बाद नए नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। - 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी दस्तावेजों और नामांकन की वैधता की जांच करेंगे। - जिन प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से हटना है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत 9 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। - मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र समेत संबंधित विधान परिषद सीटों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। - मतदान के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। मेरठ में नामांकन की तैयारी तेज मेरठ में नामांकन प्रक्रिया को लेकर रविवार से ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं। मंडलायुक्त कार्यालय के रास्ते पर लोहे के पाइप लगाकर बैरिकेडिंग की जा रही है। कार्यालय परिसर में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था तय की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User