तैराकों की उपलब्धि:राष्ट्रीय स्तर के एएचपीएस मेगा इवेंट में करेंगे हमीरपुर जनपद का प्रतिनिधित्व
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में स्थित बचपन एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल (एएचपीएस) के तीन होनहार तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कक्षा पांच के छात्र श्रेयस, कक्षा तीन की छात्रा आव्या और कक्षा सात की छात्रा आराध्या का चयन राष्ट्रीय स्तर के एएचपीएस मेगा इवेंट के लिए हुआ है। तीनों प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शानदार तैराकी कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के डायरेक्टर सत्य प्रकाश गुप्ता ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए फाइनल राउंड के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ऋचा मिश्रा ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)