टायर फटने से कार पलटी, परिवार के 5 लोग घायल:चित्रकूट में मुंडन संस्कार कराकर लौटते समय खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी
चित्रकूट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देउंधा के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे कार का टायर फटने से हादसा हो गया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार छींबो निवासी आलोक त्रिपाठी (26) का परिवार बेटे के मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गया था। संस्कार पूरा होने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। देउंधा के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर पलट गई। दो महिलाओं को प्रयागराज किया रेफर हादसे में आलोक त्रिपाठी (26), रामबली त्रिपाठी (75), रेखा त्रिपाठी (50), अंशू उर्फ पूर्णिमा त्रिपाठी (30) और खुशी त्रिपाठी (22) घायल हो गए। सभी को रामनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। रेखा त्रिपाठी और अंशू उर्फ पूर्णिमा त्रिपाठी को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)