दशहरा की सुरक्षा व्यवस्था का DM-SSP ने लिया जायजा:बदायूं में 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में फूंका जाएगा रावण

Oct 17, 2026 - 19:21
0
दशहरा की सुरक्षा व्यवस्था का DM-SSP ने लिया जायजा:बदायूं में 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में फूंका जाएगा रावण
बदायूं में दशहरा पर्व पर कानून-व्यवस्था व भाईचारा बनाए रखने को जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज की हैं। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने गांधी ग्राउंड स्थित रामलीला स्थल का जायजा लिया। दशहरा सुरक्षा के लिए जिले में 21 मजिस्ट्रेट तैनात होंगे, 9 रिजर्व में रहेंगे। डीएम ने शहर और जिले में रावण दहन, रामलीला व शोभायात्राओं वाले सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनाती के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया, त्योहार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और शांति बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी मिली है। भड़काऊ पोस्टर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस मालिकों पर कार्रवाई होगी, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। नगर पालिका और नगर पंचायतों को पानी, चूना और साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था के निर्देश मिले। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कैटल कैचर की व्यवस्था करने को कहा गया। प्रशासन ने साफ किया, दशहरा पुराने तरीके से ही मनेगा, कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User