टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंचीं चार जोड़ियां:सहारनपुर में प्रदेशीय सब जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले आज
सहारनपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नौ मंडलों और दो छात्रावासों की कुल 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 57 बालक और 41 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरे दिन सहारनपुर क्लब के सचिव हेमंत जोशी मुख्य अतिथि और अमित जौली विशिष्ट अतिथि रहे। क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। बालक युगल के सेमीफाइनल में मुरादाबाद की अक्षत-पर्व और सहारनपुर की सोहम-वंश की जोड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। बालिका युगल में अयोध्या छात्रावास की खुशी-अंशु और लक्ष्मी-सोनल की जोड़ियां फाइनल में पहुंचीं। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 13 अक्टूबर को बालक-बालिका युगल और टीम चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान प्रशिक्षक, निर्णायक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)