तेलियानी में मतदान प्रभारी की नियुक्ति:डॉ. रामनरेश पटेल को सौंपी जिम्मेदारी, 23 अक्टूबर के चुनाव की तैयारियां तेज

Oct 15, 2026 - 19:11
0
तेलियानी में मतदान प्रभारी की नियुक्ति:डॉ. रामनरेश पटेल को सौंपी जिम्मेदारी, 23 अक्टूबर के चुनाव की तैयारियां तेज
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर विकासखंड तेलियानी के लिए वरिष्ठ नेता डॉ. रामनरेश पटेल को मतदान प्रभारी नियुक्त किया है। जिला कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, उन्हें 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने, अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए संपर्क करने को कहा गया है। डॉ. रामनरेश पटेल लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से तेलियानी क्षेत्र में पार्टी की चुनावी गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User