तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेज:डीएम ने अफसरों के साथ की बैठक, 15 से 25 नवंबर तक चलेगा मेला
अमरोहा में ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले की तैयारियों में लापरवाही पर अधिकारी जिम्मेदार होंगे। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने जूम बैठक में निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करने और सभी काम समय पर, अच्छी क्वालिटी के साथ करने के निर्देश दिए। गंगा मेला 15 से 25 नवंबर तक चलेगा, जिसका मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा। इसमें लाखों श्रद्धालु आएंगे। डीएम ने घाटों पर बैरिकेडिंग, अस्थायी रास्ते, पीने का पानी, बिजली, रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा। अस्थायी शौचालय, पार्किंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी और संचार व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। एसपी डॉ. लाखन सिंह यादव ने इंस्पेक्टर बालेंद्र सिंह को मेला प्रभारी बनाया है। उन्हें मेले की भौगोलिक जानकारी और अनुभव है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)