टीहर में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार:मुर्गी फार्म के पास कोठरी के बाहर छिपाकर रखी थी विस्फोटक सामग्री, पुलिस ने मौके से की बरामदगी

Oct 02, 2026 - 21:03
0
टीहर में अवैध पटाखा निर्माण का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार:मुर्गी फार्म के पास कोठरी के बाहर छिपाकर रखी थी विस्फोटक सामग्री, पुलिस ने मौके से की बरामदगी
जालौन के टीहर गांव में अवैध पटाखा बनाने के मामले में रामपुरा थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुर्गी फार्म के पास एक कोठरी के बाहर से पटाखा बनाने का सामान जब्त हुआ। आरोपियों पर विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि 2 अक्टूबर को पुलिस टीम इलाके में जांच कर रही थी। इसी दौरान टीहर गांव में मुर्गी फार्म के पास संदिग्ध सामान दिखा। जांच में पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक और दूसरा सामान मिला। प्लास्टिक डिब्बियां और बजरी-पत्थर जब्त किए गिरफ्तार आरोपियों में टीहर गांव के राहुल कुमार (35), हेमंत सिंह (20) और कैलाश (50) शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 8 किलो पीला, 2 किलो सफेद विस्फोटक पाउडर, हरे रंग का पेपर, धागा, कपड़े की कतरन, पन्नी कागज, देशी दीवार पटाखे, प्लास्टिक डिब्बियां और बजरी-पत्थर जब्त किए हैं। यह सामान अवैध पटाखे बनाने में इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस ने तीनों पर कार्रवाई कर अवैध पटाखा निर्माण से जुड़े अन्य मामलों की जांच शुरू की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User