गोरखपुर में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई:सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत, बांटे गए प्रमाण पत्र
गोरखपुर के तुर्कमानपुर स्थित एम.ए. एकेडमी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में RSJSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलदीप पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की आजादी और समाज सुधार के लिए समर्पित कर दिया था। गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी डॉ. दीनानाथ सिंह ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए उन्हें जीवन में कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। वहीं, अति विशिष्ट अतिथि गोल्ड मेडलिस्ट मोहम्मद राफे ने गांधी जी के सपनों के भारत को साकार करने की बात कही। समारोह के दौरान उर्दू और अरबी डिप्लोमा कोर्स सफलतापर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद आकिब अंसारी ने किया, जबकि अंत में प्रधानाचार्या सीमा परवीन और उप प्रधानाचार्या निदा फातमा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)