तीन दिन से लापता युवक का शव पानी में मिला:सीतापुर में साइकिल से निकला था, डूबने से मौत की आशंका

Sep 30, 2026 - 14:45
0
तीन दिन से लापता युवक का शव पानी में मिला:सीतापुर में साइकिल से निकला था, डूबने से मौत की आशंका
सीतापुर के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के गौतमपुरवा मजरे केवड़ा के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे पानी में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अशोक चौहान (20) पुत्र ननकू चौहान निवासी कटुवा घाट मजरा सोहरिया के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक अशोक करीब तीन दिन पहले घर से साइकिल लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। बुधवार सुबह गौतमपुरवा के पास पानी में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस कर रही मामले की जांच परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक को मिर्गी की बीमारी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि साइकिल से जाते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी होगी और वह असंतुलित होकर पानी में गिर गया होगा। पानी में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी मुकेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना को लेकर जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User