साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव:जालौन में ट्यूशन से लौटे बच्चों ने देखा शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sep 30, 2026 - 14:45
0
साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव:जालौन में ट्यूशन से लौटे बच्चों ने देखा शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में मंगलवार देर रात 9 बजे एक घटना हुई। यहां 36 साल की आशा देवी उर्फ रिंकी का शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना के समय महिला घर में अकेली थी, उसके बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। बताया गया कि घर की छत में लगे जाल से साड़ी के सहारे महिला का शव लटका था। ट्यूशन से लौटे बच्चों ने जब मां को इस हालत में देखा तो चीख-पुकार मच गई। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User