टोयोटा हायराइडर का एयरो ब्लैक एडिशन लॉन्च, कीमत ₹15.19 लाख:मिडनाइट ब्लैक लुक के साथ पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन, MG एस्टर से मुकाबला

Aug 21, 2026 - 01:18
0
टोयोटा हायराइडर का एयरो ब्लैक एडिशन लॉन्च, कीमत ₹15.19 लाख:मिडनाइट ब्लैक लुक के साथ पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन, MG एस्टर से मुकाबला
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज 12 अगस्त को इंडियन मार्केट में अपनी पॉपुलर SUV हाइराइडर का लिमिटेड-रन 'एयरो ब्लैक एडिशन' स्टाइलिंग पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस खास पैकेज की कीमत ₹31,999 रखी गई है, जो चुनिंदा पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ट्रिम्स में उपलब्ध होगा। नया लुक कार के एक्सटीरियर को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम बनाता है। कार MG की एस्टर और हुंडई क्रेटा जैसी SUV को टक्कर देती है। वैरिएंट्स और कीमत: टॉप ट्रिम्स में मिलेगा ऑल-ब्लैक लुक टोयोटा ने इस नए एयरो ब्लैक एडिशन पैकेज को हायराइडर के केवल दो प्रीमियम वेरिएंट्स— G(O) और V में पेश किया है। यह पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, दोनों पावरट्रेन में उपलब्ध होगा। हायराइडर के स्टैंडर्ड G(O) ट्रिम की शुरुआती कीमत ₹14.87 लाख है, जो एयरो ब्लैक एडिशन पैकेज के साथ ₹15.19 लाख हो जाती है। वहीं, इसके टॉप-एंड V ट्रिम की कीमत ₹16.42 लाख से शुरू होती है, जो इस स्पेशल पैकेज को जोड़ने के बाद ₹16.74 लाख (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है। बता दें कि पिछले साल भी टोयोटा ने इस कार के लिए एक 'एयरो एडिशन' स्टाइलिंग किट बाजार में उतारी थी। एक्सटीरियर: बॉडी से क्रोम एलिमेंट्स को पूरी तरह हटाया इस कॉस्मेटिक पैकेज का सबसे बड़ा आकर्षण इसका ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर डिजाइन है। इंटीरियर और फीचर्स: केबिन में मिलते हैं कई एडवांस्ड फीचर्स चूंकि यह केवल एक एक्सटीरियर कॉस्मेटिक स्टाइलिंग पैकेज है, इसलिए इसके इंटीरियर लेआउट और फीचर्स की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हायराइडर के इन टॉप ट्रिम्स में पहले की तरह ही प्रीमियम लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है), डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई कंफर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स मिलते रहेंगे। परफॉरमेंस: पेट्रोल, सीएनजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का विकल्प इंजन और मैकेनिकल तौर पर कार में कोई बदलाव नहीं है। ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से तीन अलग-अलग पावरट्रेन चुन सकते हैं: सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सुरक्षा के लिहाज से टोयोटा हायराइडर के इन वेरिएंट्स में बेहतरीन सेफ्टी किट मिलती है। कार में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस (ABS) के साथ ईबीडी (EBD), व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स के साथ-साथ चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User