ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:हरदोई के रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, खेत देखने घर से निकला था

Sep 30, 2026 - 16:09
0
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:हरदोई के रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा, खेत देखने घर से निकला था
हरदोई में बुधवार दोपहर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मृतक की पहचान गांव निवासी अमित सिंह पुत्र चक्रपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलालपुर सरमा गांव का है। खेत की देखरेख के लिए घर से निकला था युवक परिजनों के मुताबिक, अमित सिंह बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रोज की तरह खेतों की देखरेख के लिए घर से निकला था। गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई। अमित ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User