त्योहारों पर नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू अलीगढ़ तक चलेगी:5 से 14 नवंबर तक होगा अस्थायी विस्तार, दोनों ओर से 10-10 फेरे लगाएगी ट्रेन
फिरोजाबाद में पूजा और त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू का अलीगढ़ जंक्शन तक अस्थायी विस्तार करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 64426 और 64429 का संचालन 5 से 14 नवंबर तक अलीगढ़ तक किया जाएगा। इस दौरान दोनों ट्रेनें 10-10 फेरे लगाएंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 64426 नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू नई दिल्ली से सुबह 9:55 बजे रवाना होगी और गाजियाबाद स्टेशन पर सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी। यहां से 10:55 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए दोपहर एक बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में मरिपत, दादरी, बोराकी हॉल्ट, अजीबपुर, दनकौर, वैर, चोला, गंगरौल हॉल्ट, सिकंदरपुर, खुर्जा जंक्शन, कमालपुर, दनवर, सोमना, कुलवा और महरावल स्टेशन पर ठहराव होगा। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 64429 अलीगढ़ जंक्शन से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह शाम 4:10 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। यहां से शाम 4:30 बजे रवाना होकर रात 5:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नई दिल्ली से गाजियाबाद के बीच ट्रेन के ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)