उन्नाव के बीघापुर की शिखा पटेल बनीं ED अधिकारी:पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, 19 साल की उम्र में मिली सफलता

Oct 09, 2026 - 12:29
0
उन्नाव के बीघापुर की शिखा पटेल बनीं ED अधिकारी:पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, 19 साल की उम्र में मिली सफलता
उन्नाव के बीघापुर (रग्घूखेड़ा) की रहने वाली शिखा पटेल ने 19 साल की उम्र में प्रवर्तन निदेशालय (ED) में अधिकारी बनकर सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि कई मुश्किलों के बाद मिली है। शिखा ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 95.33% (572 अंक) हासिल कर प्रदेश में 5वीं और जिले में पहली रैंक पाई थी। तब तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री ने भी उन्हें फोन कर बधाई दी थी। कोरोना काल में जब शिखा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं, तभी उनके पिता धर्मेंद्र कुमार सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस मुश्किल समय में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपनी मां (जो खुद एक शिक्षिका हैं) के सहयोग और कड़ी मेहनत से शिखा ने ED में अधिकारी का पद पाया। ED के प्रशिक्षण में भी वह प्रथम रहीं, जिसके लिए ED डायरेक्टर राहुल नवीन ने उन्हें सम्मानित किया। 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत शिखा को एक दिन के लिए थाना बीघापुर का प्रभारी निरीक्षक (SHO) भी बनाया गया था। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और बैंक व चौकी का निरीक्षण भी किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User