उन्नाव में 53 पुलिसकर्मियों का तबादला:38 सिपाही डायल-112 परियोजना में भेजे गए, MLA की शिकायत पर सिपाही लाइन हाजिर

Oct 03, 2026 - 12:25
0
उन्नाव में 53 पुलिसकर्मियों का तबादला:38 सिपाही डायल-112 परियोजना में भेजे गए, MLA की शिकायत पर सिपाही लाइन हाजिर
उन्नाव में पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने जनहित में पुलिस विभाग में स्थानांतरण और समायोजन के दो आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत 13 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों, पुलिस लाइन, यातायात और अन्य शाखाओं में भेजा गया है। वहीं 38 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से डायल-112 परियोजना में शनिवार कोस्थानांतरित किया गया है। संबंधित प्रभारियों को स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक अनिल सिंह की शिकायत पर सिपाही प्रशांत यादव को भी लाइन हाजिर किया गया। पहले आदेश के तहत कांस्टेबल रामबरन को पुलिस लाइन से थाना माखी, कांस्टेबल सन्तकुमार को बेहटामुजावर से पुलिस लाइन, हेड कांस्टेबल संजय मिश्रा को पुलिस लाइन से आसीवन और हेड कांस्टेबल कलीम को पुलिस लाइन से पेशी सीओ हसनगंज भेजा गया है। बिहार से पुलिस लाइन स्थानांतरित कांस्टेबल अंकुश पवार और कांस्टेबल भूपेन्द्रनाथ शुक्ला को सोहरामऊ से पुलिस लाइन, जबकि कांस्टेबल मुकेश मिश्रा को बिहार से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में हेड कांस्टेबल बृजमोहन और हेड कांस्टेबल संजय शर्मा को पुलिस लाइन से कोतवाली, हेड कांस्टेबल तरुण कुमार को पुलिस लाइन से यातायात, जबकि हेड कांस्टेबल संजय कुमार को यातायात से मालखाना मुंसिफ थाना बिहार भेजा गया है। यातायात से मौरावां स्थानांतरित हेड कांस्टेबल अशोक कुमार को पुलिस लाइन से बेहटा मुजावर, कांस्टेबल प्रशान्त यादव को पुरवा से पुलिस लाइन, कांस्टेबल कृष्णानन्द मौर्य को पुलिस लाइन जेल सुरक्षा से दही और कांस्टेबल बीरेन्द्र कुमार को यातायात से मौरावां स्थानांतरित किया गया है। डायल-112 परियोजना में भेजा गया दूसरे आदेश में कुल 38 पुलिसकर्मियों को डायल-112 परियोजना में भेजा गया है। इनमें कांस्टेबल मन्जीत सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार और हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार को कोतवाली से डायल-112 भेजा गया है। पुरवा से कांस्टेबल शुभम प्रियदर्शी, राहुल कुमार, गोविन्ददास, रवी भारती, हर्षवर्धन और सचिन दिवाकर को भेजा गया है। मौरावां से कांस्टेबल धीरेश बरौनियां तथा असोहा से कांस्टेबल सुनील कुमार, जुगनू, उमेश कुमार और मयंक को डायल-112 परियोजना में तैनाती दी गई है। कांस्टेबल राघवेन्द्र कुमार का स्थानांतरण बीघापुर से कांस्टेबल सत्यवीर, अचलगंज से कांस्टेबल शशिभूषण पंथ और बिहार से हेड कांस्टेबल तौसीफ अहमद को डायल-112 भेजा गया है। हसनगंज से कांस्टेबल विनीत कुमार और राहुल कुमार, अजगैन से कांस्टेबल वैभव दीक्षित तथा सोहरामऊ से कांस्टेबल राघवेन्द्र कुमार का स्थानांतरण किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User