उन्नाव में 68 अपराधियों को बुलाकर पुलिस ने दी चेतावनी:हाथों में तख्तियां लेकर बोले- नारी शक्ति का सम्मान करेंगे, अब अपराध नहीं करेंगे
उन्नाव में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए उन्नाव पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में अचलगंज थाने में रविवार दोपहर एक बजे बुलाकर 68 अपराधियों को बुलाकर चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अपराध से दूर रहने और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की हिदायत दी। इस दौरान अपराधियों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपराध न करने और नारी शक्ति का सम्मान करने का संकल्प लिया। यह अभियान एसएसपी जयप्रकाश सिंह और एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया। अचलगंज थाना प्रभारी सुब्रत नारायण ने अपराधियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध की राह छोड़कर सामान्य जीवन जीएं और कानून का पालन करें। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों को चेतावनी देकर उन्हें अपराध से दूर रखना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों को चेतावनी पुलिस ने थाने पहुंचे अपराधियों को लूट, चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना में संलिप्तता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा, ''अपराध किया तो जिन पैरों से आओगे, उनसे वापस नहीं जाओगे।'' पुलिस की ओर से दिए गए इस संदेश का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और उन्हें दोबारा अपराध करने से रोकना बताया गया। तख्तियां लेकर अपराध न करने का लिया संकल्प अचलगंज थाने में आयोजित इस अभियान के दौरान अपराधियों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपराध से दूर रहने की बात कही। उन्होंने नारी शक्ति का सम्मान करने और आगे किसी भी अपराध में शामिल नहीं होने का संकल्प जताया। पुलिस ने उन्हें महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखने और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी। अपराधियों पर पुलिस की नजर पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के जरिए अपराधियों को चेतावनी देने के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाने में 68 अपराधियों को बुलाकर दी गई चेतावनी को अपराध नियंत्रण की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है। अब पुलिस की निगरानी में इन लोगों के आचरण और गतिविधियों पर नजर रखे जाने की अपेक्षा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)