उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल:ओवरब्रिज के पास हादसा, एक के दोनों पैर जख्मी; कानपुर रेफर
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात गदनखेड़ा ओवरब्रिज के पास एक सड़क हादसा हो गया। सर्विस लेन पर हुई इस टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को खबर मिलने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शेषपुर नरी गांव के राहुल सिंह उर्फ सोनू सिंह और राजेश अपनी बाइक (यूपी 35 बीआर 7321) से गदनखेड़ा जा रहे थे। तभी उनकी बाइक की अज्ञात मोटरसाइकिल और ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहनों और दुर्घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)