उन्नाव में बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता:नृत्य-नाटिका से दुष्परिणाम बताए, होटलों में बाल श्रम न कराने की हिदायत

Oct 19, 2026 - 13:08
0
उन्नाव में बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता:नृत्य-नाटिका से दुष्परिणाम बताए, होटलों में बाल श्रम न कराने की हिदायत
उन्नाव में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत सोमवार को अचलगंज तिराहा स्थित पिंक बूथ के सामने पुलिस ने बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सोल ऑफ डांस एकेडमी के बच्चों ने नृत्य-नाटिका के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों का चित्रण कर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद पुलिस टीम ने गदनखेड़ा बाईपास स्थित होटलों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संचालकों को बच्चों से काम नहीं कराने की हिदायत दी। एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार मौजूद रहे। सदर कोतवाली और महिला थाना की संयुक्त टीम ने लोगों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संयोजन और निर्देशन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया। सोल ऑफ डांस एकेडमी के बच्चों ने बाल विवाह निषेध विषय पर आकर्षक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। इसमें कम उम्र में शादी से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को दर्शाया गया। साथ ही बाल विवाह की सूचना मिलने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बारे में भी संदेश दिया गया। बच्चों की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों के अधिकारों और सर्वांगीण विकास में बाधक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों और सर्वांगीण विकास में बाधक है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम के बाद एएसपी प्रदीप कुमार ने गदनखेड़ा बाईपास स्थित विभिन्न होटलों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। होटल संचालकों और प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों से श्रम न कराया जाए। बाल श्रम का मामला सामने आने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संचालकों को बच्चों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहने और उन्हें शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के महत्व की जानकारी दी गई। एएसपी ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को पढ़ने-लिखने और अपना भविष्य संवारने के अवसर दें। शिक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दें कम उम्र में विवाह कराने के बजाय उनकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दें। उन्होंने लोगों से बाल विवाह और बाल श्रम की जानकारी पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील भी की। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रकांत मिश्रा, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित पुलिसकर्मी और सोल ऑफ डांस एकेडमी की प्रबंधक सामना तोलानी व महेंद्र प्रताप मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User