उन्नाव में कच्ची दीवार गिरने से अधेड़ की मौत:तेज आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से एक अधेड़ की दबकर मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे रसूलाबाद गांव के फिरोज नगर मोहल्ले में हुआ। यहां 55 वर्षीय रमेश पुत्र कल्लू घर के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हो चुकी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। रमेश मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन मलबा हटाकर रमेश को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम रमेश की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बारिश से बढ़ा कच्चे मकानों का खतरा लगातार बारिश के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों और जर्जर दीवारों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के कारण दीवार पहले से कमजोर हो गई थी। लोगों ने प्रशासन से जर्जर भवनों का निरीक्षण कराने और जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील बारिश के दौरान प्रशासन की ओर से लोगों से जर्जर और कच्चे भवनों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)