बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर स्लीपर बसों की चेकिंग:एडिशनल एसपी और परिवहन विभाग ने सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया, यात्रियों को चॉकलेट भी बांटी

Sep 27, 2026 - 07:10
0
बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर स्लीपर बसों की चेकिंग:एडिशनल एसपी और परिवहन विभाग ने सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया, यात्रियों को चॉकलेट भी बांटी
उच्च न्यायालय और एडीजी यातायात के आदेश पर बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर देर रात चेकिंग अभियान चला। एएसपी प्रवीण सिंह चौहान, सीओ सुकन्या शर्मा और पीटीओ संदीप जायसवाल ने पुलिस बल के साथ स्लीपर बसों की जांच की। इस दौरान बसों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, सुरक्षा उपकरण और वाहन के कागजात देखे गए। सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया गया। बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यात्रियों को चॉकलेट बांटी और उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। चालकों को लापरवाही न करने और बस को सीमित रफ्तार व नियमों के साथ चलाने को कहा गया, ताकि वे और यात्री सुरक्षित रहें। एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। बस चालकों को निर्देश जारी किए गए हैं। लापरवाही करने वाले बस चालकों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User