उन्नाव में महिला का शव फंदे से लटका मिला:मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के हाथीखेड़ा गांव में शुक्रवार को एक 34 साल की महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे महिला के मायके वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर महिला के साथ मारपीट करने और हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लखनऊ के रामनई बस्ती, गौंडा मौसम नगर के रहने वाले अमन श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बहन मालती उर्फ मालनी (34) की शादी हाथीखेड़ा गांव के उमाकांत उर्फ रोहित श्रीवास्तव से हुई थी। अमन का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। अमन ने बताया कि बहन के पति के अलावा, पति के बड़े भाई, उसकी पत्नी और सास भी मारपीट करते थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि बहन को कई बार डंडों से भी पीटा गया था। परिवार के एक और सदस्य पर भी मारपीट का आरोप है। अमन के मुताबिक, मालती के चार बच्चे हैं, जिनमें रूपांशी (13), रितिक (7), दीपांशी (4) और हर्षिता (2 माह) शामिल हैं। अमन ने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले जन्मी बच्ची को ससुराल वालों ने परिवार के ही छोटे भाई को दे दिया था। हालांकि, पुलिस ने इस आरोप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मायके पक्ष का आरोप है कि लगातार मारपीट के बाद महिला की हत्या की गई और फिर शव को फंदे से लटका दिया गया। भाई ने पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें जेल भेजने की मांग की है। मृतक के पति उमाकांत उर्फ रोहित औरास थाने में मौजूद हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)