उन्नाव में मजदूर की मौत:धान लादकर घर लौटते समय हादसा, परिजनों ने ठेकेदार पर सूचना न देने का आरोप लगाया

Oct 01, 2026 - 14:22
0
उन्नाव में मजदूर की मौत:धान लादकर घर लौटते समय हादसा, परिजनों ने ठेकेदार पर सूचना न देने का आरोप लगाया
उन्नाव में बुधवार रात मियागंज रोड पर बाइक की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। शिव शंकर (30) धान लादने का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिव शंकर पुरवा थाना क्षेत्र के टोपखाना के रहने वाले थे और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। मियागंज रोड पर एक पंप के पास सामने से आई दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। ठेकेदार के साथ काम करने गए थे मृतक के चाचा विश्राम ने बताया कि शिव शंकर परिवार में सबसे बड़े थे। उनके दो भाई और एक बहन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस ठेकेदार के साथ शिव शंकर काम करने गए थे, उसने हादसे की जानकारी परिवार को नहीं दी। परिवार को घटना का पता पुलिस के वीडियो से चला। इसके बाद वे थाने पहुंचे और शिव शंकर की मौत की खबर मिली। चाचा ने हादसे के लिए जिम्मेदार बाइक सवार पर कार्रवाई और परिवार को मदद देने की मांग की है। बाइक सवार मौके से फरार परिजनों के मुताबिक हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से चला गया और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User