उन्नाव में पुलिया टूटी, मुख्य मार्ग पर भरा पानी:स्कूली बच्चे पानी से होकर निकले, ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की

Oct 09, 2026 - 08:18
0
उन्नाव में पुलिया टूटी, मुख्य मार्ग पर भरा पानी:स्कूली बच्चे पानी से होकर निकले, ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की
उन्नाव के हसनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत भोगला में क्षतिग्रस्त पुलिया ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पुलिया टूटने के कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम हसनगंज को देने की बात कही है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में आने-जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। पुलिया की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश होने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सड़क पर पानी भर गया है। ऐसे में राहगीरों को मजबूरी में जलभराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों को इसी रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। सड़क पर पानी भरा होने और पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। कई बच्चे कपड़े और किताबों को संभालते हुए पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक समस्या बनी रही तो किसी बच्चे या राहगीर के साथ हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी यह रास्ता महत्वपूर्ण है। पुलिया की मरम्मत नहीं होने और जलभराव की निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थायी समाधान की मांग ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त पुलिया की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही मुख्य मार्ग पर जमा पानी की निकासी कराकर भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो सकती है। एसडीएम शालिनी तोमर ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User