उन्नाव में ट्रक-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत:साथी घायल, बाइक ट्रक में फंसी; जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Oct 15, 2026 - 19:11
0
उन्नाव में ट्रक-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत:साथी घायल, बाइक ट्रक में फंसी; जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के पास बने कट पर गुरुवार शाम 6 बजे ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार कोरारी खुर्द निवासी निर्मल पुत्र प्रकाश रावत की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन अस्पताल में शव देखकर रोने-बिलखने लगे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब छह बजे अचलगंज थाना क्षेत्र में कोरारी के पास एक्सप्रेसवे के पास बने कट पर ट्रक संख्या यूपी 78 सीटी 8141 और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और ट्रक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में निर्मल पुत्र प्रकाश रावत निवासी कोरारी खुर्द, थाना अचलगंज की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां निर्मल की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन एक-दूसरे को संभालते रहे। बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल ट्रक कोरारी खुर्द निवासी का है। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और ट्रक तथा बाइक की भिड़ंत कैसे हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों कीभीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि सड़क हादसे के मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस दुर्घटना से संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User