अयोध्या में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन की लूट:पुलिस की 4 टीमें लगीं, 300 CCTV खंगाले, लुटेरों का अब तक सुराग नहीं

Oct 15, 2026 - 19:11
0
अयोध्या में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन की लूट:पुलिस की 4 टीमें लगीं, 300 CCTV खंगाले, लुटेरों का अब तक सुराग नहीं
अयोध्या के कुमारगंज में एक बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर करीब 20 घंटे बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ घर चली गई थी आज गुरुवार को जब वह परिजनों के साथ थाने आई और तहरीर दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम करीब 3 बजे भोला देवी पत्नी हरिश्चंद्र, परसितारा, बल्दीराय, सुल्तानपुर कुमारगंज के खांडसा मोड़ से जनता मेडिकल स्टोर जा रही थीं। हनुमानगढ़ी मंदिर के पास दो बाइक सवार युवकों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और हलियापुर की तरफ भाग गए। पुलिस क्षेत्र अधिकारी पीयूष पाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए थाने से चार टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ हो रही है। अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User