उन्नाव में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन, सनातन परंपरा का गुणगान:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन, सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे मौजूद
उन्नाव शहर में विजयदशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुए। 'नर सेवा–नारायण सेवा’ संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी के कैंप कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर विधायक पंकज गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी समेत कई कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। आचार्य वासू ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम शुरू कराया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी और प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी ने मिलकर शस्त्र पूजन किया। प्रभु श्रीराम की महाआरती भी की गई। विमल द्विवेदी ने बताया कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने रावण वध से पहले शस्त्र पूजन किया था। उन्होंने युवाओं से शास्त्र और शस्त्र दोनों के महत्व को समझने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस दौरान 'जय श्रीराम' के नारे भी गूंजते रहे। संदीप सिंह, अमित तिवारी, केतन अवस्थी, मनीष अवस्थी, अंशू शुक्ला और अमूल्य बाजपेई समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। शस्त्र पूजन के माध्यम से उपस्थित लोगों ने अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था व्यक्त की और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)