उन्नाव में युवती से छेड़खानी, कपड़े फाड़े और मारपीट:पुरानी रंजिश में घर में घुसकर किया हमला, 6 पर केस; पाकिस्तान से संबंध बताकर धमकी भी दी

Sep 26, 2026 - 09:52
0
उन्नाव में युवती से छेड़खानी, कपड़े फाड़े और मारपीट:पुरानी रंजिश में घर में घुसकर किया हमला, 6 पर केस; पाकिस्तान से संबंध बताकर धमकी भी दी
बांगरमऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवती से छेड़खानी, कपड़े फाड़ने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 सितंबर की रात करीब आठ बजे गांव के ही गुड्डू पुत्र अलीशेर, रियासत पुत्र अलीशेर, अहमद अली व शहमद अली पुत्र रियासत तथा खुशनूर आलम और शहनूर आलम पुत्रगण गुड्डू कथित तौर पर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर उसकी मां और बड़ी मां बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए तीनों के साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका गला भी दबाया, जिससे उसके शरीर में चोटें आईं। तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पाकिस्तान से संपर्क होने और उनके पास पाकिस्तानी असलहा होने की धमकी भी दी। शिकायत करने पर परिवार को गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर छह नामजद लोग रात करीब आठ बजे उसके घर में घुस आए। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाया गया। बीच-बचाव करने पहुंची मां और बड़ी मां से भी मारपीट का आरोप है। आरोप लगाया कि हमलावरों ने खुद का पाकिस्तान से संपर्क होने और उनके पास पाकिस्तानी असलहा होने की बात कहते हुए धमकी दी। शिकायत करने पर परिवार को गोली से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User