मऊ में हवाओं के साथ बारिश, धान की फसल गिरी:40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, पेड़ गिरे और बिजली सप्लाई पर असर
मऊ जिले में बुधवार शाम से तेज हवाओं के साथ बारिश शनिवार सुबह तक जारी है। करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से कई जगह पेड़ गिरे और बिजली सप्लाई पर असर पड़ा। तेज हवाओं के बारिश के साथ होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। तेज हवा और बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार धान की फसल गिर गई, जिससे किसान चिंतित हैं। कृषि और राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहे हैं। वहीं लगातार बारिश से तापमान गिरा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 35 था। भारी बारिश के कारण शनिवार को कक्षा एक से कॉलेज तक के शिक्षण संस्थान बंद रहे। शिक्षकों को स्कूलों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस साल 402 मिमी बारिश हुई, जो पिछले साल के 327 मिमी से ज्यादा है। अक्टूबर तक बारिश जारी रहने पर किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)