UP ATS का बड़ा एक्शन:पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी के सिंडिकेट पर कसा शिकंजा, यूपी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Oct 03, 2026 - 10:29
0
उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (UP ATS) ने पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी के खिलाफ कई जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ATS की टीमों ने भट्टी के स्थानीय गुर्गों और संदिग्ध सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े स्थानीय मददगारों, फंडिंग स्रोतों और लॉजिस्टिक्स मुहैया कराने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश करना है। छापेमारी के दौरान कई डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और संदिग्ध सामग्री जब्त किए जाने की खबर है। भारत सरकार ने घोषित किया था आतंकवादी भारत सरकार ने पाकिस्तानी गैंगस्टर व सिंडिकेट ऑपरेटर शहजाद भट्टी को आतंकवादी घोषित किया था। भट्टी पर सीमा पार से भारत में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को संचालित करने, अवैध हथियारों की सप्लाई और स्थानीय आपराधिक गिरोहों को भारत विरोधी साजिशों के लिए इस्तेमाल करने का आरोप है। ATS अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को भी जल्द बेनकाब कर कानून के कटघरे में लाया जाएगा। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User