UPI को लेकर आजमगढ़ के व्यापारियों ने दिया ज्ञापन:व्यापारी बोले काले कानून को वापस ले सरकार, व्यापारी विरोधी है सरकार का यह कदम
आजमगढ़ जिले में सरकार द्वारा व्यापारियों के ऊपर यूपीआई टैक्स लगाए जाने को लेकर जिले के डीएम के माध्यम से वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। इस ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की गई है कि इस काले कानून को वापस लिया जाए। सरकार का यह कदम व्यापारी विरोधी है। सरकार और एनपीसीआई द्वारा यूपीआई डिजिटल लेन-देन पर मरर्चेन्ट डिसकाउन्ट रेट एमडीआर के रूप में नया शुल्क थोपे जाने के फैसले के खिलाफ व्यापारियों में भारी आक्रोस व्याप्त है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नगर अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल ने कहा कि सरकार का यह कदम पूरी तरह से व्यापारि विरोधी और डिजिटल इण्डिया अभियान की भावना के विपरित है। इस जन विरोधी और व्यापार विरोधी फैसले के खिलाफ प्रान्तिय नेतृत्त्व के आवाहन पर नगर अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल के नेतृत्व में व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयों एवं व्यापारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार वित्तमंत्री सीतारमण को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। सरकार वापस ले काला कानून
जिसमें माँग किया गया कि केन्द्र सरकार द्वारा व्यापारियों पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाने की घोषणा की गयी है। हम इस नये टैक्स का कड़ा विरोध करते हैं, उत्तर प्रदेश का कोई व्यापारि इस टैक्स को नहीं देगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)