UPI ट्रांजैक्शन शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन:गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना, शुल्क वापस लेने की मांग
हरदोई में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे व्यापारियों ने स्टेशन रोड स्थित तिकुनिया पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) शुल्क लगाए जाने का विरोध किया। उन्होंने सरकार से शुल्क तत्काल वापस लेने की मांग की। UPI पेमेंट लेने से किया इनकार विरोध के तहत जिले के कई दुकानदारों ने गुरुवार को UPI के जरिए पेमेंट लेने से इनकार किया। व्यापारियों ने इस दिन को ‘विरोध दिवस’ के रूप में मनाया। उनका कहना है कि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। शुल्क वापस होने तक आंदोलन जारी रखने की बात व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन गुरुवार से लगातार जारी रहेगा। जब तक सरकार UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क वापस नहीं लेती, तब तक व्यापारी विरोध करते रहेंगे। सैकड़ों व्यापारी और पदाधिकारी रहे मौजूद प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन, युवा प्रदेश मंत्री विभू गुप्ता, महामंत्री राजन द्विवेदी, अशोक उपाध्याय, अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, अवनीश त्रिवेदी, सुरेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता और शिवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला पदाधिकारियों ने भी लिया हिस्सा कार्यक्रम में संरक्षक निरमा देवी, राज किशोर अग्रवाल, आईटी सेल अध्यक्ष भरत पांडेय, अनुराग शुक्ला, रीना गुप्ता, काजल गुप्ता, किरण सिंघल, पद्मा सिंह, राम कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, विवेक तिवारी, रणजीत शर्मा, रोहित बंसल, आशीष प्रजापति, मसूद इराकी, श्याम भैया और शाहाबाद के कोषाध्यक्ष छुन्ना भाई समेत अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)