मिर्जापुर पुलिस ने ठगी के 34,750 रुपए वापस कराए:साइबर टीम ने पीड़ित के बैंक खाते में एमआरएम के माध्यम से वापस करा दी
मिर्जापुर में फोन-पे के माध्यम से कैशबैक का लालच देकर की गई साइबर ठगी की 34,750 रुपये की रकम संतनगर पुलिस की साइबर टीम ने पीड़ित के खाते में वापस कराया । संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सुमित राज यादव ने पुलिस की साइबर सेल में शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन-पे के माध्यम से कैशबैक का लालच देकर उनके बैंक खाते से कुल 34,750 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित ने घटना की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी दर्ज कराया। शिकायत मिलने के बाद संतनगर थाने की साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित किया। जांच के दौरान एचडीएफसी बैंक में ठगी की रकम होल्ड मिली। पुलिस टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए 34,750 रुपए की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में एमआरएम के माध्यम से वापस करा दी। खाते में रकम वापस आने के बाद सुमित राज यादव थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों व साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस टीम ने पीड़ित को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन, लिंक या कैशबैक के लालच में आकर बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर सेल टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव और कांस्टेबल इनय कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)