UPPSC BEO का नोटिफिकेशन जल्द:6 साल बाद 238 पदों पर होगी भर्ती, B.Ed. पात्रों का मिलेगा मौका

Oct 18, 2026 - 07:39
0
UPPSC BEO का नोटिफिकेशन जल्द:6 साल बाद 238 पदों पर होगी भर्ती, B.Ed. पात्रों का मिलेगा मौका
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के 238 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी कर सकता है। बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोग को इन पदों का अधियाचन भेजा जा चुका है, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। छह साल बाद होगी भर्ती प्रदेश में BEO पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन करीब छह साल से लंबित था। अर्हता संबंधी विवाद और अन्य अड़चनें दूर होने के बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय ने रिक्तियों का सत्यापन कर आयोग को ऑनलाइन अधियाचन भेज दिया है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने पिछले वर्ष खंड शिक्ष अधिकारियों की भर्ती का अधियाचन भेजा था लेकिन नियमावली को लेकर पेच फंस गया था। इसकी वजह से लोक सेवा आयोग ने अधियाचन वापस कर दिया था। आयोग ने 2019 में खंड शिक्षा अधिकारियों के 309 पदों पर भर्ती निकाली थी। B.Ed. धारकों को मिलेगा मौका इस भर्ती में बी.एड. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पात्र माना गया है। बी.एड. के समकक्ष अन्य पाठ्यक्रम करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे। प्रदेश में BEO के कुल 1,031 स्वीकृत पदों में से 350 से अधिक पद खाली हैं। इनमें से 238 पदों का अधियाचन UPPSC को भेजा गया है, जिन पर आयोग विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगेगा। आगे की प्रक्रिया अधियाचन मिलने के बाद आयोग आरक्षण एवं पात्रता संबंधी विवरण के आधार पर नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया संचालित होगी। अभ्यर्थियों को UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट के लिए नजर रखनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User