उरई में गहोई सम्मान समारोह:बुजुर्गों को भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता, समाज ने अनुभव मार्गदर्शन बताया

Oct 06, 2026 - 19:17
0
उरई में गहोई सम्मान समारोह:बुजुर्गों को भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता, समाज ने अनुभव मार्गदर्शन बताया
जालौन में गहोई वैश्य सेवा संस्थान उरई की ओर से मंगलवार को मंडपम सभागार में वरिष्ठ गहोई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता रहे। अध्यक्षता पूर्व मुख्य जिला जज मध्य प्रदेश राजवर्द्धन गुप्ता, महामंडलेश्वर सिद्धराम महाराज एवं पूर्व रेलवे सुरक्षा आयोग के शरद गुप्ता ने की। शुभारंभ गणेश पूजन के साथ हुआ। समारोह में 14 दंपती, 45 पुरुष और 39 महिलाओं समेत कुल 114 वरिष्ठजनों को शाल ओढ़ाकर एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सीख मिलती है तथा समाज को आगे बढ़ने की दिशा मिलती है। समारोह में समाज के कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User