उरई में रक्तदान स्वास्थ्य शिविर आयोजित:मेडिकल टीम ने उपचार सेवाएं दीं, मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Oct 06, 2026 - 19:17
0
उरई में रक्तदान स्वास्थ्य शिविर आयोजित:मेडिकल टीम ने उपचार सेवाएं दीं, मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
जालौन के उरई में पितृ पक्ष के दौरान सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश देने के उद्देश्य से सद्भावना एकता मंच के तत्वावधान में मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित सिंधी सत्संग भवन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने फीता काटकर किया। शिविर में 23 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मणदास बाबानी ने की। इस दौरान सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह और जिला अस्पताल के सीएसएस डॉ. जगजीवन राम समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। मेडिकल टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और उपचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों और मेडिकल टीम के सदस्यों को शाल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User