वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुनीम की मौत:मंडी से काम खत्म कर घर लौट रहे थे, पेट्रोल पंप के पास हादसा

Oct 02, 2026 - 23:00
0
वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुनीम की मौत:मंडी से काम खत्म कर घर लौट रहे थे, पेट्रोल पंप के पास हादसा
कन्नौज में मानीमऊ कस्बे में शुक्रवार रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के पास हुआ। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। करीब एक घंटे तक शव परिजनों के इंतजार में अस्पताल में रखा रहा। नवीन मंडी से बाइक से घर लौट रहा था मृतक की पहचान मानीमऊ क्षेत्र के तेरामल्लू गांव निवासी मनसुख (35) पुत्र भोला सिंह के रूप में हुई। वह सरायमीरा स्थित नवीन मंडी समिति में एक आढ़ती के यहां मुनीमी करता था। शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर के लिए निकला था। पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बताया गया कि मानीमऊ में पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने के बाद मनसुख नेशनल हाईवे पर पहुंचा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनसुख उछलकर दूर जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने हादसा देखकर एंबुलेंस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मनसुख को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मानीमऊ चौकी पुलिस ने उसके मोबाइल से नंबर निकालकर परिजनों को घटना की सूचना दी। गुरुवार रात करीब 10 बजे तक शव अस्पताल में रखा रहा और परिजन वहां पहुंचने के लिए निकल चुके थे। परिजनों के मुताबिक मनसुख की शादी की शादी 2007 में तालग्राम निवासी मायादेवी से हुई थी। उसकी 7 साल की एक बेटी है। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User