वाराणसी के विराट कॉम्प्लेक्स में लगी आग:चौथी मंजिल तक फैला धुआं, गर्भवती समेत 4 की तबीयत बिगड़ी; देर रात की घटना
वाराणसी के चेतगंज थानाक्षेत्र के नाटी इमली चौकी क्षेत्र में स्थित विराट कॉम्प्लेक्स के थर्ड फ्लोर पर आग लग गई। यह आग थर्ड फ्लोर की सीढ़ी पर बने बिजली के बॉक्स में लगी और चौथे फ्लोर तक फैल गई। इससे ऊपर के फ्लोर के रहने वाले लोग ऊपर ही फंस गए थे। सभी को छत से A ब्लॉक की छत पर उतारकर सीढ़ियों के रस्ते बाहर निकाला गया। आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में एक घंटे का समय लगा। इस आग से उठे धुंए से चार लोगों को दिक्कत हुई थी। जिनमे से एक गर्भवती महिला भी थी। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। ट्रांसफार्मर में दिक्कत से लगी आग
विराट काम्प्लेक्स के सचिव आशीष अग्रवाल ने बताया - गुरुवार की रात में करीब 12 बजे अचानक बाहर ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ बोला और बिजली चली गई थी। कुछ देर बाद बिजली आयी तो वह काफी तेज थी। इसी दौरान थर्ड फ्लोर के बिजली डक्ट में शार्ट सर्किट हुआ और अंदर आग लग गयी। पर इसका पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद जब धुंआ उठने लगा तो लोगों को आग का पता चला। और एक दूसरे को इसके बारे में बताया गया और मुझे सूचना दी गई। आग फैलने लगी तो धुंए से लोग हुए परेशान
आशीष ने बताया - आग फैलने लगी तो धुंआ भी होने लगा। ऐसे में लोगों को तुरंत सेफ जगह ले जाया गया। वहीं मौके पर फायर के लिए मौजूद उपकरणों से आग पर काबू पा लिया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस और मौके पर पहुंची। फायर सर्विस के लोगों ने भी आग पर पानी का छिड़काव किया। इस दौरान धुंए से राजू गुजराती, आभा गुजराती और इनकी दोनों बहुएं समृद्धि और सृष्टि परेशान हुई और इनकी तबियत खराब हुई तो इन्हे कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ ही देर बाद तबियत सही होने पर सभी को छोड़ दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)