वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को ट्रक ने रौंदा; हत्यारा बोला- BJP से चुनाव लड़ना है, कोर्ट ने जमानत दी

Oct 19, 2026 - 19:04
0
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों को ट्रक ने रौंदा; हत्यारा बोला- BJP से चुनाव लड़ना है, कोर्ट ने जमानत दी
नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें… NH-19 के ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो रोककर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत हो गई। सभी विंध्याचल दर्शन कर काशी लौट रहे थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कारसेवक की हत्या में दोषी की उम्रकैद पर रोक लगा दी है। नंदलाल राय उर्फ ​​बबलू राय ने कोर्ट से कहा था कि वह भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अर्जी मंजूर कर उसे जमानत दे दी अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1: ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत:काशी में स्कॉर्पियो खड़ी कर फोटो खींच रहे थे, ट्रक ने रौंदा; 2 युवक 30 फीट नीचे गिरे वाराणसी में ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो रोककर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत हो गई। 4 की हालत गंभीर है। सभी विंध्याचल दर्शन कर काशी लौट रहे थे। सोमवार सुबह 6 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे (NH-19) के ओवरब्रिज पर गाड़ी रोक दी। गाड़ी खड़ी करके सभी बाहर निकल आए। ओवरब्रिज पर खड़े होकर तस्वीरें लेने लगे। अचानक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आया और स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाशें 25 फीट तक बिखर गईं। स्कॉर्पियो का आधा हिस्सा गायब हो गया। 3 दोस्तों के शव ओवरब्रिज पर, जबकि एक का शव 30 फीट नीचे गिर गया। एक युवक भी ओवरब्रिज के नीचे तड़पता मिला। पढ़ें पूरी खबर 2: हथिनी से लड़कर बेकाबू हुआ था रामलीला का हाथी:वाराणसी में PN कॉलेज के सामने ग्राउंड में रखा गया, 13 घंटे बाद खाना खाया वाराणसी के रामनगर की ऐतिहासिक रामलीला में आया हाथी हथिनी से लड़ाई के बाद बेकाबू हो गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार सुबह दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। इसके लगभग आधे घंटे बाद हाथी ने जंजीर तोड़ दी और उत्पात मचाने लगा। करीब 13 घंटे की मशक्क्त के बाद रात 11:30 बजे हाथी का रेस्क्यू किया जा सका। पढ़ें पूरी खबर 3: हत्यारोपी बोला- भाजपा से चुनाव लड़ूंगा, हाईकोर्ट ने जमानत दी:कारसेवक के मर्डर केस में उम्रकैद मिली थी, मुख्तार का करीबी भी रह चुका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कारसेवक की हत्या में दोषी की उम्रकैद पर रोक लगा दी है। नंदलाल राय उर्फ ​​बबलू राय ने कोर्ट से कहा था कि वह भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अर्जी मंजूर कर उसे जमानत दे दी। पढ़ें पूरी खबर 4: वाराणसी के आसमान में राफेल की गर्जना; VIDEO:लोग ने मोबाइल में कैद किए हवाई करतब, विंग्स ओवर गंगा रखा गया है थीम वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से पहले लड़ाकू विमानों की रिहर्सल ने लोगों में रोमांच भर दिया। घाटों के किनारे आसमान में उड़ते लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर देखकर लोग घरों की छतों की ओर दौड़ पड़े। हर कोई मोबाइल कैमरे में इस नजारे को कैद करने में जुटा नजर आया। पढ़ें पूरी खबर 5: मकान में छिपाकर रखे थे 65KG पटाखे, मालिक अरेस्ट:वाराणसी में मोरी छाप, मिनी बुलेट समेत कई ब्रांड के पटाखे बरामद वाराणसी में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। भेलूपुर पुलिस ने सरायनंदन कॉलोनी स्थित एक मकान से 65.300 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पटाखे तीन गत्तों में रखे थे। पुलिस ने मकान मालिक संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास पटाखों के भंडारण का लाइसेंस नहीं था। पढ़ें पूरी खबर 6: देव दीपावली को वैश्विक पहचान दिलाने वाले वागीशदत्त नहीं रहे:वाराणसी के 5 घाटों से शुरू हुए आयोजन को 52 शहरों तक पहुंचाया काशी की देव दीपावली को वैश्विक पहचान दिलाने वाले वागीशदत्त मिश्र का रविवार रात निधन हो गया। वह लगभग 57 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। रविवार शाम तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें कबीरचौरा अस्पताल ले गए। वहां रात करीब नौ बजे उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई। परिजनों के मुताबिक, उन्हें दौरा पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 7: अविमुक्तेश्वरानंद बोले-रामपाल को अपने ज्ञान पर भरोसा तो शास्त्रार्थ करें:काशी में ‘रामपाल का रसातल गमन’ पुस्तक का विमोचन किया वाराणसी में ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संत रामपाल को शास्त्रार्थ की खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, वेद-शास्त्रों और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर किए जा रहे दावों पर चर्चा शास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर 8: नवमी पर माता के नौ रूपों के दर्शन करिए, PHOTO:काशी में नौ स्वरूपों के अलग-अलग मंदिर, मां शक्ति के पूजन से होता है कल्याण काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है, लेकिन यहां मां शक्ति की उपासना की भी प्राचीन परंपरा है। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व है। काशी में मां शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक के अलग-अलग मंदिर हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्र के नौ दिनों में मां के इन स्वरूपों का पूजन सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना से किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर 9: वाराणसी की सुमेधा जापान में लगाएंगी गोल्ड पर निशाना:एशियन पैरा गेम्स-2026 के लिए पहुंची जापान, बोलीं- ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करना लक्ष्य जापान में 18 से 24 अक्टूबर तक होने वाले एशियन पैरा गेम्स-2026 में यूपी के 13 खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इनमें 6 महिलाएं और 7 पुरुष हैं। इन खिलाड़ियों से एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो, पावरलिफ्टिंग, शूटिंग और टेबल टेनिस में पदक जीतने की उम्मीद रहेगी। इस टीम में काशी की गोल्डन गर्ल सुमेधा पाठक भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर 10: काशी में बने अनोखे दुर्गा पंडाल, PHOTO:कहीं स्पेस और UFO थीम, तो कहीं बना भूत बंगला, तो कहीं फोन रूपी महिसासुर का वध काशी में दुर्गा पूजा पर इस बार अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। पंडालों में मंदिरों की थीम तो है ही, साथ ही इन्हें डिजिटल और एआई थीम से भी जोड़ा गया है। कहीं मां दुर्गा सोशल मीडिया से दूर रहने का संदेश दे रही हैं, तो कहीं अंतरिक्ष और सौरमंडल की अनोखी झलक देखने को मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User