यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी ने पांव पखारे; फरार मॉडल की सौतेली मां-पिता से पूछताछ; भाजपा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने पर हत्यारे को जमानत
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के रायबरेली स्थित घर पर पिता और सौतेली मां से पुलिस की पूछताछ को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर वाराणसी में ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- मॉडल श्रद्धा दुबे के घर रायबरेली पहुंची पुलिस, सौतेली मां और पिता से पूछताछ लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के 10 दिन बाद भी आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। सोमवार को लखनऊ पुलिस, रायबरेली स्थित उसके घर पहुंची। पिता और सौतेली मां से पूछताछ की। रविवार को श्रद्धा का इंटरव्यू सामने आने के बाद कोतवाल विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। DCP विक्रांत वीर और ACP रजनीश वर्मा हटा दिए गए। पूरी खबर पढ़ें 2- वाराणसी में ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत, ट्रक ने रौंदा वाराणसी में ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर घायल हैं। सभी विंध्याचल दर्शन कर स्कॉर्पियो से काशी लौट रहे थे। सोमवार सुबह हाईवे पर गाड़ी रोककर तस्वीरें लेने लगे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। तीन के शव ओवरब्रिज पर, जबकि एक शव 30 फीट नीचे मिला। हादसे से पहले की उनकी तस्वीर भी सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें 3- कारसेवक का हत्यारा बोला- भाजपा से चुनाव लड़ूंगा, हाईकोर्ट ने जमानत दे दी यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर लड़ने की इच्छा जताने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के दोषी नंदलाल राय उर्फ बबलू राय की सजा पर रोक लगा दी और उसे जमानत दे दी। 2025 में वाराणसी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। HC में जस्टिस सिद्धार्थ और जस्टिस विनय द्विवेदी की बेंच ने कहा- दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगा तो चुनाव लड़ने का अवसर छिन सकता। पूरी खबर पढ़ें 4- लखीमपुर में बेटे ने मां-बाप को जिंदा जलाया, बाइक से पेट्रोल लाया, आग लगाई लखीमपुर खीरी में घरेलू झगड़े के बाद इकलौते बेटे ने माता-पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शनिवार रात हुई इस वारदात में पिता 90% और मां 50% तक झुलस गए। पिता ने सोमवार दोपहर लखनऊ में दम तोड़ दिया। मां का लखीमपुर में इलाज चल रहा। आग की लपटों में आरोपी बेटे का भी हाथ झुलस गया। पिता की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें 5- योगी ने कन्या पूजन किया, पैर धोकर टीका लगाया; विंध्यांचल मंदिर पहुंचे 20 लाख भक्त गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कन्याओं और बटुक का पूजन किया। उनके पांव पखारे, चुनरी ओढ़ाई और तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। अपने हाथों से भोजन परोसा। शारदीय नवरात्रि की नवमी पर मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मिर्जापुर के मां विंध्यांचल मंदिर में 20 लाख से अधिक लोग पूजा कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- पवन सिंह ने मंच से अक्षरा से माफी मांगी, कहा- मेरा बाबू-बच्चा; यूजर्स बोले- भाभी का क्या होगा भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह से मंच पर माफी मांगी। कहा, “अक्षरा मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है। उनके पिताजी हमारे भइया हैं और माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब चारों तरफ ताली बजाओ।” इसपर दर्शकों ने तालियां बजाईं। पवन के बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- अब ज्योति भाभी का क्या होगा। पूरी खबर पढ़ें 7- अखिलेश पर सुभाष यदुवंश का तंज, बोले- वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ियां स्वीकार कर ली हैं। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कोई छोटी-मोटी गलती नहीं बल्कि बहुत बड़ी गलती है। मुसलमानों को लैपटॉप बांटने पर भाजपा MLC सुभाष यदुवंश ने अखिलेश पर तंज कसा-‘वोट देगा अहीर और लैपटॉप लेगा जहीर।’ मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अखिलेश का पीडीए चुनावी ढोंग है। पूरी खबर पढ़ें 8- बाराबंकी में युवक का सिर कटकर 5 फीट दूर गिरा, रोटावेटर में फंस गया था बाराबंकी में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आने से 30 साल के युवक की मौत हो गई। रविवार देर रात रोटावेटर में कुछ फंसने की आवाज सुनकर वह चालू ट्रैक्टर से नीचे उतरा और जांच करने लगा। इसी दौरान उसका सिर रोटावेटर में फंस गया। सिर धड़ से अलग होकर करीब 5 फीट दूर जा गिरा। खेत में पहुंची पत्नी पति का शव देखकर बेसुध हो गई। पूरी खबर पढ़ें 9- लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम का आवास घेरा लखनऊ में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। नियुक्ति के लिए नारेबाजी कर रहे अभ्यर्थियों की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। कईयों को टांगकर ले गई। मैनपुरी से आए अभ्यर्थी मनोज की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें KGMU में भर्ती कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप लगाए। पूरी खबर पढ़ें 10- श्रावस्ती में बीच चौराहे पत्नी के पेट में हंसिया घुसेड़ी, घर आने पर पूछा था- कहां थे श्रावस्ती में पत्नी के पूछने पर कि कहां से आए हो, पति ने उसकी हत्या कर दी। रविवार देर रात करीब 12 बजे पति घर लौटा था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोपी पत्नी को घसीटकर चौराहे पर ले गया। वहां पहले उसकी पिटाई की, फिर सड़क पर गिराकर पेट में हंसिया से 5-6 वार किए। मारने के बाद आरोपी वापस घर चला गया। पुलिस पहुंची तो उसे घर से अरेस्ट किया। पूरी खबर पढ़ें 11- कच्चा बादाम गर्ल बोलीं- होटल के कमरे में 3 लड़के घुसे, मुझे भी डर लगता है कानपुर में डांडिया कार्यक्रम बीच में छोड़ने पर अंजलि अरोड़ा ने कहा- ‘कच्चा बादाम’ गाने से परेशानी नहीं, अपनी सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर असहज थी। कमरे की घंटी बार-बार बजने और फोटो खिंचवाने के लिए लोगों के पहुंचने से परेशान थीं। एयरपोर्ट पर कार लेने आई तो पहले से 3 लोग उसमें थे। कमरे में वेटर आया तो 3 लोग कमरे में घुस आए। मुझे भी तो डर लगता है। पूरी खबर पढ़ें 12- प्रयागराज में वकील की हत्या से जुड़ा VIDEO सामने आया; पुलिसवाले खड़े नजर आए प्रयागराज में वकील सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या का 59 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें सतीश और मुख्य आरोपी देवेंद्र नाथ मिश्रा के बीच मारपीट होती दिख रही है। इस दौरान रिवॉल्वर से चली गोली उनके पेट में लगती है। वीडियो में चेहरे ढककर 9-10 लोग कमरे में घुसते हैं। वहां पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे। 15 अक्टूबर को जमीन विवाद में वकील की हत्या हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 13- बाराबंकी में पिकअप ने बाप-बेटे को 100 मीटर घसीटा, 3 साल के बच्चे का सिर फटा बाराबंकी में मुंडन संस्कार से लौट रहे पिता और 3 साल के बेटे को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अंधेरा होने के कारण ड्राइवर को साइकिल सवार पिता-पुत्र नजर नहीं आए। पिकअप उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटती ले गई। आवाज सुनकर ड्राइवर ने देखा कि दोनों टायर में फंसे हैं। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- अनोखा रावण, खुद चलकर आएगा, तलवार लहराएगा लखनऊ में इस दशहरा हाईटेक रावण बनाया गया है। रावण खुद ही मैदान तक चलकर आएगा। वह तलवार भी लहराएगा। हाथ पैर उसके हिलेंगे। उसके दहन के बाद करीब 45 मिनट तक आतिशबाजी होती रहेगी। ऐशबाग रामलीला कमेटी ने बताया- रामलीला मंचन में भी AI के जरिये कई सीन दिखाए जा रहे हैं। राम बारात में डिजिटल हाथी दिखेगा। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- दिन में तापमान बढ़ेगा, रात में 2-3 डिग्री गिरावट 20 अक्टूबर को प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)