वाराणसी में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह:विद्यार्थियों ने सत्य-अहिंसा और जय जवान जय किसान का दिया संदेश
वाराणसी के जगतपुर पीजी कॉलेज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांत तथा शास्त्रीजी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने गांधी और शास्त्री के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार रखे और कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)