वाराणसी में कल 12वीं तक स्कूल बंद:लगातार बारिश के चलते छुट्टी, शिक्षकों और कर्मचारियों को आना होगा
वाराणसी में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से शुक्रवार 25 सितंबर को जारी आदेश में यह अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के तहत परिषद, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी एक दिन का अवकाश रहेगा। प्री-प्राइमरी से 12वीं तक लागू रहेगा आदेश
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलानाथ प्रसाद सिंह की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों के साथ अलग-अलग बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूल भी शामिल हैं। आदेश जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद लिया फैसला
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बारिश के दौरान विद्यार्थियों की आवाजाही और स्कूल पहुंचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए 26 सितंबर को स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। स्कूल बंद, लेकिन शिक्षकों को जाना होगा
अवकाश विद्यार्थियों के लिए है। आदेश के अनुसार परिषद विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें स्कूल पहुंचकर विभागीय कार्यों का संपादन करना होगा। यानी छात्रों की छुट्टी रहेगी, लेकिन परिषद विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए विद्यालय आना अनिवार्य रहेगा। सभी स्कूलों में आदेश का पालन कराने के निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी आदेश भेजा गया है। वहीं सभी प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को भी आदेश की जानकारी देकर अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। लगातार दो दिन स्कूल नहीं जाएंगे बच्चे 26 सितंबर, शनिवार को बारिश के चलते स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को रविवार होने के कारण पहले से ही स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में वाराणसी के स्कूली बच्चों को लगातार दो दिन स्कूल नहीं जाना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)