वाराणसी में रिवाल्वर की छीना-झपटी में बेटे को गोली लगी:पिता से विवाद के बाद खुद असलहा लेकर आया था, हालत गंभीर
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज में शुक्रवार को पिता-पुत्र के बीच विवाद के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई। गोली 32 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह को लगी। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है। विवाद के बाद पिता की रिवॉल्वर ले ली महमूरगंज की लोहित रेजिडेंसी न्यू कॉलोनी निवासी बिंदा सिंह और उनके बेटे प्रवीण कुमार सिंह के बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान प्रवीण ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर ले ली। इसके बाद रिवॉल्वर को लेकर दोनों के बीच छीना-झपटी होने लगी। इसी दौरान रिवॉल्वर से गोली चल गई और प्रवीण घायल हो गए। ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज गोली चलने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल प्रवीण को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है। भेलूपुर पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिवॉल्वर को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुई छीना-झपटी के दौरान गोली चली। पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम और गोली चलने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)