वाराणसी में ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा:2 की मौत, दोनों का सिर सड़क पर चिपका; चालक फरार

Sep 26, 2026 - 12:20
0
वाराणसी में ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा:2 की मौत, दोनों का सिर सड़क पर चिपका; चालक फरार
वाराणसी में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों करीब 300 मीटर तक घसीटते चले गए। ट्रक का पहिए गुजरने से दोनों का सिर सड़क चिपक गया। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा लोहता थाना क्षेत्र में महाजन इंटरनेशनल फैक्ट्री के सामने हुआ। दोनों की पहचान छेदी फल वाले उर्फ उमर (60) और राशिद जमाल पुत्र अनवारुल हक (16) के रूप में हुई है। उमर फल कारोबारी थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अकेलवा की तरफ से चांदपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है….

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User