झांसी में चल रहीं ठंडी हवाएं:बीते 24 घंटे में हुई 28 मिमी. बारिश, आज हल्की बारिश के आसार
झांसी में शनिवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। आईएमडी के अनुसार आज जिले में एक-दो बार बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन-रात होती रही बारिश
इससे पहले शुक्रवार को झांसी में पूरे दिन और रात रुक-रुककर बारिश होती रही। तेज हवाओं के कारण मौसम और ठंडा हो गया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। कई इलाकों में रातभर बिजली गुल बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली के तारों पर गिरने से नंदनपुरा, खाती बाबा और गल्लामंडी समेत कई इलाकों में रातभर बिजली नहीं आई। बारिश के चलते बिजली विभाग का मरम्मत कार्य भी प्रभावित हुआ। शनिवार सुबह आपूर्ति को सुचारू किया जा सका। 24 घंटे में 28.2 मिमी बारिश
मानसून के आखिरी दिनों में शुक्रवार को हुई बारिश से झांसी के मौसम में अचानक बदलाव आया है। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिले में 28.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)